मुरादाबाद। त्योहारों के नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आठ ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें अगस्त के अंत तक चलाई गईं लेकिन अब इनकी संचालन अवधि बढ़ाकर नवंबर अंत तक कर दी गई है। ट्रेनें तीन माह और चलेंगी। इससे दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएंगे। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
इन ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब तक चलेगी
05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार 29 नवंबर तक।
05580 आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट 1 दिसंबर तक।
05575 सहरसा–आनंद विहार 24 नवंबर तक।
05576 आनंद विहार–सहरसा 26 नवंबर तक।
02397 गया–आनंद विहार 29 नवंबर तक।
02398 आनंद विहार–गया 30 नवंबर तक।
03639 धनबाद–शकूरबस्ती 30 नवंबर तक।
03640 शकूरबस्ती–धनबाद 1 दिसंबर तक।