फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कई दुकानों के आगे अभी भी नहीं ढकी खुली नाली, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेल रोड पर अधिकांश दुकानें के आगे बनी नाली को पत्थर से ढक दिया गया है, लेकिन अभी भी कई दुकानें ऐसी हैं जहां पत्थर नहीं डाला गया है। इस कारण दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की 15 सड़कों को 114 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। जैन मंदिर तिराहा से गुरहट्टी चौराहा तक की 350 मीटर यह सड़क भी उसमें शामिल है। 2.50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क पर जल निकास के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। करीब एक माह से अधिकांश दुकानों के आगे यह नालियां खुली थीं। आरोप है कि कुछ उन्हीं दुकानदारों की दुकानों के आगे पत्थर डाले गए जिन्होंने वेंडर को पैसे दिए। इस आशय की खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य निर्माण निगम के वेंडर ने पहुंच शिकायत करने वालों को अपने अंदाज में धमकाया, लेकिन इसके बाद जेल रोड पर नालियों को ढकने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार तक अधिकांश दुकानों के आगे नाली को कवर्ड कर दिया गया है, लेकिन बीच-बीच में कुछ दुकानों के आगे अभी भी पत्थर नहीं डाला गया है। जिससे उनमें रोष है। मोबीन, आरिफ, बृजपाल समेत कई दुकानदार ऐसे हैं जिनकी दुकानों के आगे अभी भी पत्थर नहीं डाले गए हैं। इससे व्यापारियों में रोष है। इस संबंध में स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल का कहना है कि नालियां सभी ढकी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें