बैठक में एसपी ट्रैफिक द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से शहर में रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट कामर्शियल व्हीकल के संचालकों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिससे उक्त संचालकों के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर की एक कार्यशाला आहूत कर सुरक्षित यातायात से संबंधित सभी आवश्यक नियम एवं उनके उल्लंघन पर लगने वाले दंड के संबंध में विस्तृत रूप से संचालकों को अवगत कराया जा सके।
नगर आयुक्त ने बताया कि मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लि. द्वारा बुद्धबाजार से अवैध अतिक्रमण को हटाकर स्मार्ट रोड बनाया गया है। जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सड़क पर अपने वाहन खड़े करकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे सुगम यातायात में अवरोध पैदा हो रहा है। इसके समाधान के लिए स्थानीय दुकानदारों द्वारा खडे़ किए गए व्हीकल को सड़क से हटाने के लिए उनके खिलाफ चालान, अवैध पार्किंग की कार्रवाई की जाए।
अलग कॉलोनियों में लगेंगे कांठ रोड के ठेला, रंग भी रहेगा अलग
बैठक में नगर की मुख्य सड़कों मुख्य रूप से कांठ रोड पर लगने वाले ठेला, रेहड़ी पट्टी वालों को मुख्य सड़क से दूसरी कॉलोनियों व अन्य स्थानों पर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि इसके लिए क्षेत्रों के अनुसार ठेलों का विभाजन करते हुए अलग-अलग रंग के लिए आवश्यक प्रपोजल पालिसी तैयार करने का निर्णय लिया गया।