फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन बेचने के नाम पर दस लाख हड़पे, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के मालीपुर निवासी ग्रामीण से दो लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी मंसाराम ने अपनी बेटी की शादी पाकबड़ा के गांव लोदीपुर बंजारा में की है। मंसाराम ने बताया कि बेटी के घर अमरोहा के गांव मोहडी जट निवासी हरपाल सिंह और उदयपाल सिंह से मुलाकात हो गई थी। हरपाल सिंह और उदयपाल सिंह ने कहा कि वह अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। इसके बाद आरोपियों ने 1.138 हेक्टेयर जमीन का सौदा 4.50 लाख प्रति बीघा के हिसाब से कर दिया था। दस लाख रुपये लेकर दोनों ने एग्रीमेंट भी करा दिया था लेकिन रकम लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरपाल सिंह और उदयपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें