फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: खनन माफिया जफर पर एक लाख का इनाम घोषित, तलाश में जुटीं पुलिस की पांच टीमें, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 02:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगी हैं। जफर को शरण देने और उसे भागने में मदद करने वाले आरोपियों पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी जफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के भरतपुर गांव में मुरादाबाद पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुए खनन माफिया जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगी हैं। जफर को शरण देने और उसे भागने में मदद करने वाले आरोपियों पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 13 अक्तूबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब तक पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर फरार चल रहा था। जिस पर डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 12 अक्तूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। इसी दौरान आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई थी। पुलिस अफसरों का दावा है कि यहां जफर, मकान स्वामी गुरताज सिंह भूल्ला, उसके पिता और चाचा समेत अज्ञात लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद जफर मौके से भाग गया था। एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने बताया कि जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें लगी हैं। अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें