फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोन दिलाने के नाम पर युवती से ठग लिए एक लाख 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली के मानपुर बुधबाजार निवासी रेखा जैन से लोन दिलाने के नाम पर एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता रेखा जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे लोन की आवश्यकता थी। तब उसे पता चला कि इशांत भारद्वाज लोन कराता है। आरोपी इशांत ने उसे लोन कराने का झांसा देकर उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक, डेबिट कार्ड व पासवर्ड ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने रेखा जैन के नाम से दो मोबाइल खरीद लिए और खाते से एक लाख 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कोतवाली और मझोला थाने में की थी। तब आरोपी ने लिखित में समझौता करते हुए रुपये वापस करने का दावा किया था लेकिन रकम वापस नहीं की। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें