फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और खनन अधिकारी से अभद्रता में एक और आरोपी गिरफ्तार

सार

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद ) एसडीएम ठाकुरद्वारा और खनन अधिकारी के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को पुलिस ने ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद ) एसडीएम ठाकुरद्वारा और खनन अधिकारी के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा काशीपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के सामने खनन अधिकारी अशोक कुमार डंपरों की चेकिंग कर रहेथे। इस दौरान टीम ने चार डंपरों को रोका गया था। एसडीएम परमानंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी बीच फौलादपुर के प्रधान रईस अहमद, रतुपुरा निवासी वसीम, फरीदनगर निवासी इरफान और कमालपुरी निवासी दिलशाद अपने करीब 150 व्यक्तियों को साथ लेकर वहां पहुंच गए थे। भीड़ को उकसाने लगे और टीम प हमला कर दो डंपरों को छुड़ा कर ले थे। इस में पुलिस ने बुधवार को फरीदपुर निवासी इरफान को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को शाहबुद्दीन निवासी रतूपुरा को जेल भेजा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें