फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका ने यात्री प्रतीक्षालय में बनाईं दुकानों को गिराया

Tue, 30 Dec 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद ने कुछ दिन पहले सेंट्रल बैंक के सामने स्थित यात्री प्रतीक्षालय में रेन बसेरा के साथ दो दुकान भी बनवा दी थी। जिसका लोगों ने विरोध किया था। सोमवार शाम को एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका ने बनाई गई दो दुकानों को जेसीबी से गिरवा दिया। यह पहले यात्री प्रतीक्षालय था। जिसे लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था। इस प्रतीक्षालय परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है। जबकि दूसरी साइड में स्थित जगह में दो दुकानें बनाई जा रही थी। जो लगभग पूरी हो गयी थीं। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि उन्होंने जब यात्री प्रतीक्षालय में दुकान बनती हुई देखी तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। क्योंकि यह भूमि तहसील की है। अनुमति के बिना वहां पर कोई भी कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने मौखिक आदेश दुकानों को हटवाने के लिए दिए थे। जिस पर दुकानों को लेखपाल की मौजूदगी में जेसीबी से नगर पालिका ने गिरवा दिया है। उधर नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना था कि यह पहले से आरआरसी सेंटर था जिसमें लोग पुराने कपड़े रखते थे। इसमें महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग कपड़े रखने के लिए उसके दो पार्टीशन कर रहे थे। उनका दावा था कि यहां दुकानों का निर्माण नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें