फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीआईजी के आदेश पर छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। डीआईजी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक विवाहिता ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी लगभग दो वर्ष पहले छजलैट थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति, सास, ननद आदि ससुराल वाले कम दहेज के कारण उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और आए दिन उसको दहेज का ताना देकर मारपीट करते रहे। तीन मार्च 2024 को करीब रात्रि 11 बजे जब वह अपने कमरे में अकेली लेटी हुई थी तभी उसका देवर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर सुनकर सास और ननद मौके पर आ गई तब सास व ननद ने देवर को बुरा भला कहकर कमरे से बाहर निकाल दिया। दो दिन बाद उसका पति हापुड़ से वापस आए तो यह सारी बात पति को बताई तो पति ने भी उल्टा उसको डाटा। आरोप है कि पति ने उसको अपनी बेल्ट से मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें