फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा से कुंदरकी विस का चुनाव लड़ने वाले ओमपाल सिंह नहीं रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। वर्ष 1991 भारतीय जनता पार्टी के टिकट से कुंदरकी विधानसभा का चुनाव लगने वाले भैसोड़ गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह (81) का शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। ओमपाल सिंह मदन स्वरूप इंटर काॅलेज हरियाना से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य थे। उन्होंने अपने गृह ग्राम भैसोड़ में ही जेके चिल्ड्रन एकेडमी की स्थापना भी की जिसकी मान्यता सीबीएससी बोर्ड है। वह हमेशा शैक्षिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। कुंदरकी नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर पर ऊंचा करने में अहम भूमिका निभाई। समाज के हर वर्ग में उनके हजारों शिष्य हमेशा से सम्मान में खड़े रहते थे। निधन की खबर मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों उनके घर पर तांता लगा रहा। बेटे बलराम सिंह ने बताया कि उनके पिता ओमपाल सिंह जी का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह 11 बजे पैतृक ग्राम भैसोड़ में ही होगा। उधर भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने ओमपाल सिंह जी का आकस्मिक निधन शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें