फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चामुंडा देवी थान के पास निर्माण पर आपत्ति, पुलिस ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार की सुबह कुंदरकी में चामुंडा देवी थान के पास भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने फिलहाल निर्माण को रुकवा दिया। पुलिस ने चौकी में दोनों पक्षों में वार्ता की। इस दौरान निर्माणकर्ता याकूब अख्तर ने इस 18 वर्गमीटर भूमि से सम्बंधित कागजात दिखाए तो दूसरे पक्ष ने भूमि को चामुंडा देवी थान की बताई तो उनसे सम्बंधित कागजात दिखाने को कहा है। वार्ता के दौरान कोई हल नहीं निकल सका है। वहीं शनिवार की शाम कुंदरकी के प्राचीन शिवमंदिर में हिंदू समुदाय के लोगों की बैठक हुई जिसमें चामुंडा देवी थान के आसपास भूमि पर अतिक्रमण को रोकने की मांग उठाई। वक्ताओं ने दावा किया कि जलालपुर पट्टी के रकबे में चामुंडा देवी थान स्थित है जिसके आसपास की भूमि राजस्व अभिलेख में सरकारी भूमि के रूप दर्ज है। मांग की गई है कि चामुंडा देवी थान के आसपास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही अतिक्रमण होने से रोका जाए। इस बावत आला अधिकारियों से मिलने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में बहोरन पाल, रमन भूषण, राजीव शर्मा, प्रेमपाल दिवाकर, राजीव अग्रवाल, देव सिंह सैनी, सुभाष चंद्रा, अरूण अग्रवाल, राजेश सागर, अनमोल भारद्धाज, श्योराज सिंह सागर, विनोद पुजारी, रत्न लाल दिवाकर, विनोद सैनी, लल्लू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें