फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टैक्स बढ़ा कर भेजे नोटिस को लेकर 56 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति, निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जीआईएस सर्वे के आधार पर शहर के लोगों को भेजे गए गृहकर व जल कर के नोटिस को लेकर आपत्ति का दौर जारी है। नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार इसके लिए टाउन हाॅल स्थित नगर निगम कार्यालय पर आपत्ति दर्ज कराने को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 56 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। नगर निगम प्रशासन ने सभी आपत्तियों के निस्तारण का दावा किया है।
जीआईएस सर्वे के आधार पर शहर के लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिसे लेकर शहर के लोग परेशान हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को टाउन हाॅल स्थित नगर निगम कार्यालय पर आयोजित कैंप को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसके फलस्वरूप अब तक के कैंपों में सबसे अधिक 56 लोगों ने पहुंच अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सभी अपना टैक्स बढ़ा होने की बात कह रहे थे। सभी आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद के अलावा नगर निगम के टैक्स विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सुप्रीत खन्ना ने बताया कि शहर के अधिकांश व्यापारी नोटिस को लेकर परेशान हैं। सभी आपत्ति भी दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। करीब 20 व्यापारी उनसे इसकी शिकायत कर नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान कराने की मांग कर चुके हैं। इसकी निगम अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके साथ गांधीनगर में लगे कैंप में छह व्यापारियों ने पहुंच कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। उनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें