मुरादाबाद। नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक दस स्थानों में से कहीं भी जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। नागरिक को सिर्फ अपना आधार कार्ड अथवा सरकारी पहचान पत्र या वोटर कार्ड आदि लेकर प्रात: 10 बजे से 4 बजे के मध्य जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।
1. जिला चिकित्सालय पुरुष
2. जिला चिकित्सालय महिला
3. अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउन हॉल
4. अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली
5. अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानून गोयान
6. अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ी खाना
7. अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नगर
8. मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज
9. केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय
10. रेलवे चिकित्सालय