फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब मोबाइल पर मिलेगी जिला अस्पताल की पैथलैब रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद आपको रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब किसी भी प्रकार की जांच की रिपोर्ट आप घर बैठे मोबाइल पर देख सकते हैं। भीड़ प्रबंधन व समय की बचत के लिए सरकारी अस्पताल में नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन



मुरादाबाद के मंडल स्तरीय जिला अस्पताल की पैथलैब में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज जांच कराते हैं। अगले दिन रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें फिर लाइन में लगना पड़ता है। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि मरीज अपने फोन से गूगल पर www.updhpathreport.com लिखकर सर्च करना होगा। वेबसाइट खुलते ही अपने जिले का चयन करें। मुरादाबाद चुनने के बाद दो ऑप्शन आएंगे, इनमें डिस्ट्रिक्ट वुमेन हॉस्पिटल व डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में से जहां जांच कराई हो उसे चुनें। इसके बाद डॉक्टर के पर्चे पर लगाई गई लैब की चिट से रेफरेंस नंबर डालें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें। ऐसा करने पर रिपोर्ट आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी। इसके बाद आप सीधे आकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। अस्पताल की लैब में तैनात कर्मचारी मरीजों को यह तरीका बता रहे हैं। इससे मरीज व स्टाफ दोनों की मेहनत बच रही है। साथ ही डाटा भी मुख्यालय की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें