फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब 15 फरवरी तक चलेगी कटड़ा-फाफामऊ कुंभ स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत दी है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ तक चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04601) कटड़ा-फाफामऊ स्पेशल एक्सप्रेस को सिर्फ 24 जनवरी को चलाया जाना था। अब यह ट्रेन सात व 14 फरवरी को भी चलेगी। वापसी में (04602) फाफामऊ-कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 25 जनवरी को चलाई जानी थी। अब यह ट्रेन आठ व 15 फरवरी को भी चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें