फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरटीई के तहत दाखिला न देने पर स्कूल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आरटीई के तहत बच्ची को स्कूल में दाखिला न देने के मामले नया मोड़ आ गया है। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य सविता सिंह का कहना है कि नए सत्र में कक्षा तीन से 12 तक ही संचालन हो रहा है। वहीं बीएसए ने इस संबंध में स्कूल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल के जिम्मेदारों को जवाब देने के लिए बीएसए कार्यालय में बुलाया गया है। रामगंगा विहार फेस-2 निवासी पूजा रानी की बेटी सिद्धि रानी के मामले में यह कार्यवाही चल रही है। स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना है कि कक्षा तीन से संचालन होने के कारण नर्सरी में प्रवेश संभव नहीं है। बीएसए का कहना है कि संचालकों ने जो दावा किया है, उसकी जांच की जाएगी। दाखिले के मामले में उन्हें नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें