फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कम गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली दो चीनी मिलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गन्ना उपायुक्त ने गन्ना मूल्य का कम भुगतान करने पर बिलारी और बिजनौर जिले की एक मिल को नोटिस जारी किया है। भुगतान की गति तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुछ मिलों ने 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।
उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने वर्तमान पेराई सत्र में संचालित चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। समीक्षा के दौरान मुरादाबाद जिले में गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति पिछले साल की तुलना में अच्छी पाई गई। पिछले साल 19 दिसंबर तक मात्र 82.21 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया था। इस साल 91.45 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। मंडल में कुछ चीनी मिलें 14 दिन से पहले ही किसानों का भुगतान कर चुकी हैं। जिन चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र के दौरान विलंब से गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। ऐसी बिलारी और बिजनौर जिले की एक मिल को नोटिस जारी किया गया है। सभी चीनी मिलों ने 19 दिसंबर तक 1363 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना कृषकों को किया है। उप गन्ना आयुक्त ने सभी चीनी मिलों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शत-प्रतिशत टैंगिग आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चीनी मिलों को चीनी एवं अन्य उत्पादों से प्राप्त होने वाली धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग गन्ना मूल्य भुगतान में करने की हिदायत दी है। पिछले साल 19 दिसंबर तक मात्र 82.21 प्रतिशत भुगतान हुआ था। वर्तमान पेराई सत्र में 19 दिसंबर तक 91.45 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। पिछले साल की तुलना में 175 करोड़ 74 लाख रुपये का अधिक भुगतान भी हुआ है।
विज्ञापन

घटतौली के लिए करें निरीक्षण
परिक्षेत्र में गन्ने की घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए अपने स्तर से सभी जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव एवं सहायक चीनी आयुक्त चीनी मिल क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। रात के समय गन्ना किसानों की चीनी मिल परिसर में अलाव, शौचालय एवं तौल के लिए लाए जा रहे वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर टेप लगाए जाने के आदेशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। वर्तमान में गन्ना में लगे रोग के चलते फसल प्रभावित हुई है। इस मामले में दूसरे प्रजाति के गन्ने को बोने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक भी मिल पर गन्ना का पुराना बकाया नहीं : जिला गन्ना अधिकारी
जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि मुरादाबाद जिले की चार गन्ना मिलों पर पिछले पेराई सत्र का कोई बकाया नहीं रह गया है। वर्तमान सत्र में करीब 30 करोड़ बकाया है। इसमें एक गन्ना मिल ने आठ करोड़ का भुगतान किया है। अगले दिन भी एक अन्य गन्ना मिल 12 करोड़ से अधिक का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें