फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शहर में सोमवार को छोड़कर सप्ताह भर होगा नियमित टीकाकरण, पहले सिर्फ दो दिन मिलती थी सहूलियत

Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि गर्भवतियों और पांच साल के बच्चों के टीकाकरण में शहरी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने के लिए 15 जनवरी से हफ्ते में छह दिन टीकाकरण संचालित करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सत्र बदलाव किया गया है। शनिवार से महिला अस्पताल के एमसीएच विंग और सभी 26 अरबन पीएचसी में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) गर्भवतियों और पांच साल बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। पहले सिर्फ दो दिन ही नियमित टीकाकरण होता था।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि गर्भवतियों और पांच साल के बच्चों के टीकाकरण में शहरी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने के लिए 15 जनवरी से हफ्ते में छह दिन टीकाकरण संचालित करने का निर्णय लिया गया है। 

महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में सोमवार छोड़कर छह दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक गर्भवतियों और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे ही शहर के सभी 26 अरबन पीएचसी पर भी छह दिन गर्भवतियों और बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें