फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोहर्रम पर कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहर्रम पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। निर्धारित ऊंचाई तक ही ताजिया कर्बला तक जाएगी। सभी ताजियेदार नियमों का पालन करेंगे तो कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने ताजियेदारों की बैठक के दौरान ये बातें कहीं। बैठक के दौरान ताजियेदारों ने रास्ते में पेड़ की लटकी डालियों और विद्युत तारों की समस्या को उठाया। इस मामले में एडीएम ने सभी समस्याओं के हल का करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रूट से ही ताजियेदार ताजिया लेकर कर्बला तक जाएंगे। एसपी सिटी ने कहा कि कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी।
ताजियेदारों को समय से कर्बला पहुंचना होगा। कमल का ताजिया समय से उठाने के लिए अनुरोध किया गया है। इस मामले में शहर इमाम ने भी सहयोग करने का भरोसा दिया है। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसे पहले ताजियेदारों को बताना होगा ताकि समय से काम कराया जा सके। वर्तमान समय में कावड़ यात्रा भी चल रही है। इसलिए समय का ध्यान रखना सभी के लिए आवश्यक है। प्रशासन त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें