फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: रेलवे के सिस्टम पर मुंबई एक्सप्रेस की जानकारी नहीं, काउंटर से निराश लौटे मुंबई जाने वाले यात्री

Thu, 17 Oct 2024 04:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लालकुआं से मुंबई के लिए नई ट्रेन की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यात्री टिकट बुक करने के लिए परेशान हैं। यह ट्रेन 21 अक्तूबर से हर सोमवार को चलेगी और मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा व हापुड़ में रुकेगी। बुकिंग जल्द ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं से मुरादाबाद होकर चलने वाली मुंबई एक्सप्रेस की जानकारी अब तक सिस्टम पर नहीं चढ़ पाई है। किराया सूची जारी न होने से यात्री बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार दोपहर को कई यात्री मुरादाबाद से बांद्रा की बुकिंग कराने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचे। ट्रेन का विवरण सिस्टम पर न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।

विज्ञापन


इस ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से हर सोमवार को लालकुआं से होगा। रेलवे ने समय सारिणी से लेकर ठहराव तक सारी जानकारी साझा की है, लेकिन बुकिंग शुरू नहीं की है। मंडल के रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा व हापुड़ स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। वापसी में यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से हर मंगलवार को चलेगी।

1623 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन 24 घंटे 45 मिनट का समय लेगी। बुकिंग शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। मुरादाबाद से मुंबई की सीधी ट्रेन शुरू होने से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा। लोगों का कहना है कि जल्द बुकिंग शुरू होगी तो इसके टिकट भी फुल हो जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल कर रहा है। इसलिए बुकिंग उनकी ओर से शुरू की जाएगी। जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग होने लगेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी व दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच जुड़ा होगा।

11 ट्रेनों का बदलेगा समय

 यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस सहित 11 ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में 25 से 30 अक्तूबर के बीच बदलाव की शुरुआत होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 12318 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से आसनसोल स्टेशन पर बदले हुए समय के अनुसार सुबह 11ः08 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें