मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को जिले के लिए राहत भरी खबर रही। करीब 33 दिनों बाद संक्रमित मरीजों की चेन टूट गई। कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में जून से 11 जुलाई तक करीब 300 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। वहीं नौ जुलाई से हर दिन जिले में संक्रमित मरीज मिले हैं। शुक्रवार को ये सिलसिला टूट गया। लैब से आई करीब आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 20 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 42 हो गई है।