ठाकुरद्वारा। दुबई में काम करने वाले युवक के रिश्तेदारों ने करीब 25 लाख रुपये और सोने के जेवर हड़प लिए। शिकायत के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुए है। गांव दूल्हापुर सबलपुर निवासी शमशाद दुबई में एक कंपनी में स्टोर कीपर का काम करते हैं। उन्होंने वहां अपने साथ काम करने वाले दो रिश्तेदारों को घर पहुंचने के लिए रुपये और जेवर दिए थे। शमशाद का आरोप है कि रिश्तेदारों ने रुपये और उसकी जेवर घर नहीं पहुंचाया बल्कि यह कहकर झूठ बोलकर दुबई में रास्ते में पाकिस्तान के कुछ लोग उनसे बैग छीन कर ले गए हड़प लिए हैं। बृहस्पतिवार को शमशाद की पत्नी रुखसार अपने पति के रुपये और जेवर मांगने आरोपियों के घर गांव राघूवाला गई थी। तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल रुखसार का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन शुक्रवार को उसे बिना कार्रवाई को छोड़ दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से समझौता कराने का आश्वासन देकर कुछ लोग पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गए हैं। यदि समझौता नहीं हुआ तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।