फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बदले मार्ग से चलेंगी नौ ट्रेनें, पार्सल भी नहीं पहुंच पाएगा अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा व लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जाफराबाद रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली नौ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। दून, सियालदह एक्सप्रेस समेत ये सभी ट्रेनें 22 व 23 जनवरी को बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन




सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा के बीच चलने वाली (13009-10) दून एक्सप्रेस, 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। कोलकाता-जम्मूतवी के बीच चलने वाली (13151) सियालदह एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली (13307-08) गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 23 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 22 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। अजमेर से किशनगंज के बीच चलने वाली (15716) गरीब नवाज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर होकर चलेगी। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली (14650) सरयू यमुना एक्सप्रेस 23 जनवरी को बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से अयोध्या के लिए बहुत पार्सल जाते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या जाने वाले सभी पार्सल पर रोक लगा दी है। लखनऊ या अन्य स्टेशनों तक जाने वाले सभी पार्सल चेक किए जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी पार्सल बुकिंग वाले स्टेशनों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 21, 22, 23 जनवरी को कोई पार्सल अयोध्या नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें