मुरादाबाद। जिले में डॉक्टर और प्रिंसिपल समेत नौ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरेना संक्रमित मरीजों में एडीएम प्रशासन की पत्नी और बेसिक स्कूल का शिक्षक भी शामिल है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
आजाद नगर निवासी 26 वर्षीय युवक दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करता है। दो दिन पहले दिल्ली से लौटने पर उसे सर्दी जुकाम और गले में खराश की शिकायत होने लगी। जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। इसके अलावा निजी स्कूल संचालक की पत्नी, महिला अस्पताल की डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं दो संक्रमित मरीजों के मोबाइल फोन बंद मिले।