फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ सीएचसी की डॉक्टर, निर्यातक समेत नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। कांठ सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर और निर्यातक समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल में भर्ती रही महिला, किडनी रोग से पीड़ित बुजुर्ग भी शामिल है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन

कांठ सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर को कुछ दिनों से बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। एंटीजन टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लाकड़ी फाजलपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग किडनी के मरीज हैं। उनकी डायलिसिस होती है। कोविड जांच में वह संक्रमित पाए गए। वहीं असालतपुरा की रहने वाली महिला को सिरदर्द और कमर दर्द होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कोविड की जांच कराई गई तो महिला पॉजिटिव पाई गई। एकता कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला को बुखार की शिकायत थी। कोरोना आशंका में एंटीजन टेस्ट कराया तो महिला संक्रमित निकली। आवास विकास के रहने वाले निर्यातक को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर ने कोरोना की जांच कराने की सलाह दी। जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 54 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें