फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निर्यातकों, एडीएम समेत नौ और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में दो निर्यातकों और एमडीएम प्रशासन समेत नौ लोग और संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में एक निर्यातक के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं संक्रमित मिले बैंककर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र नैनीताल में पढ़ाई करता है। नैनीताल जाने के लिए परिजनों ने छात्र की कोविड की जांच कराई तो वह संक्रमित निकला। गांधीनगर निवासी निर्यातक को बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सागर सराय के निर्यातक भी संक्रमित पाए गए हैं। इनके परिवार दो सदस्यों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पीलीकोठी निवासी 26 वर्षीय युवती, प्राइवेट डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 73 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें