फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने में नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला कटरा में नसीम का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी रुखसार की शादी 17 जुलाई 2022 को गजरौला थानाक्षेत्र के पक्का पुल निवासी मोहम्मद फरमान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने मोहम्मद फरमान, इरफान, रानी, मुख्तयार, शमा, मंगो, अख्तर, अफसाना, उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दहेज के लिए घर से निकाला
अमरोहा नगर के मोहल्ला शफातपोता में मोहम्मद आसिफ का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी निदा फिरदौस की शादी 23 मार्च 2016 को लखनऊ के मोहल्ला बिल्लौचपुरा के रहने वाले सलमान कुरेशी के साथ की थी। आरोप है कि विवाहिता के पास दो बच्चे हैं और ससुराल वालों ने जुलाई 2019 में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया। इस दौरान विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तो ससुराल वालों ने समझौता कर लिया और लखनऊ ले गए। लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। दहेज में 20-25 लाख की मांग करने लगे। 9 जुलाई 2024 की शाम ससुराल वालों ने विवाहिता के बच्चों को छीन कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रह रही है। इस मामले में आरोपी पति ने विवाहिता को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में सलमान और ननद फरहा उर्फ नगीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दहेज के लिए दिया तीन तलाक
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाले सैयद हसन ने अपनी बेटी रिहाना की शादी नौगांवा कस्बे के मोहल्ला पपड़ी निवासी तथिर अब्बास के साथ की थी। शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल वाले रिहाना को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। 17 जुलाई 2024 को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया और छोड़कर कुवैत चला गया। इस मामले में पुलिस ने तथिर अब्बास, आलेजहरा, महक, किरन, इरम, जीशान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें