फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामे के बाद हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

हासमपुर गांव में स्थित न्यू इंडियन अस्पताल में शुक्रवार की सुबह प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। देर तक हंगामा होने के बाद देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
छजलैट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव का निवासी नीलू सागर मजदूरी करता है। उसने पत्नी शिल्पी रानी को बृहस्पतिवार की रात प्रसव की लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के पांच बजे सामान्य प्रसव हुआ। कुछ ही देर बाद स्टाफ ने परिजनों को नवजात की मौत की जानकारी दी। यह सुनकर परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद अस्पताल प्रबंधन व नीलू के परिजनों के बीच समझौता हो गया। अस्पताल संचालक सौरभ सिंह का कहना है कि प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई थी। इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं थी। परिजनों को जब पूरी जानकारी दी गई तो वह शांत हो गए और अपने घर चले गए। पुलिस को भी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें