फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोटद्वार-आनंदविहार के बीच नई ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोटद्वार से आनंदविहार के बीच (14090/89) नई एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाम पांच बजे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कोटद्वार से आनंदविहार के लिए रवाना किया। ट्रेन के आनंदविहार पहुंचने से पहले ही दूसरा रेक वहां से कोटद्वार के लिए रवाना हो गया। इस तरह ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोटद्वार रेलवे स्टेशन और रेलवे बोर्ड कार्यालय में एक साथ समारोह आयोजित किए गए। उत्तराखंड में विधानसभा की स्पीकर रितु खंडूरी भूषण, संसद सदस्य अनिल बलूनी, तीरथ सिंह रावत, डॉ. रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक अतिथियों में शामिल रहे। सीएम धामी ने इसे बहुप्रतीक्षित सेवा बताते हुए रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे कोटद्वार, मुअज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद आदि शहरों के लोगों को दिल्ली जाने में आसानी होगी।
कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे चलकर सानेहरोड, नजीबाबाद, मुअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, हिंडोन केबिन, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर मेरठ सिटी होकर सुबह 4:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार से रात 9:45 बजे चलकर तड़के 3:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में एसी थ्री टीयर, स्लीपर व अनारक्षित कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें