फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने बताया ओजोन परत का महत्व

सार

गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेहा जुबैर ने प्रथम, हफ्शा बिन्ते ने द्वितीय स्थान, बुशरा महबूब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. एकता भाटिया, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. सीमा मलिक, शिवानी गुप्ता, मंजु यादव, ऋचा अग्रवाल, याचना सैनी, नेहा जुबैर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से ओजोन की परत में हो रहे क्षरण उसके कारण धरती, मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताया। प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नेहा जुबैर ने प्रथम, हफ्शा बिन्ते ने द्वितीय स्थान, बुशरा महबूब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पुनीता शर्मा, सीमा गुप्ता, डॉ. करुणा आनंद रहे। प्राचार्या चारू मेहरोत्रा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उप प्रधानाचार्य अंजना दास ने ओजोन परत का महत्व बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. किरन त्रिपाठी, अंशु सरीन ने किया। इस दौरान डॉ. एकता भाटिया, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. सीमा मलिक, शिवानी गुप्ता, मंजु यादव, ऋचा अग्रवाल, याचना सैनी, नेहा जुबैर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें