फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राष्ट्रीय निशानेबाज और उनकी बहनों से छेड़खानी, विरोध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय निशानेबाज और उनकी दो बहनों के साथ छेड़खानी हुई। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि वह राष्ट्रीय निशानेबाज हैं। पड़ोसी अमित के परिवार से उनकी रंजिश चल रही है। पीड़िता ने बताया कि वह दो सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहनों के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। रास्ते में अमित अपने भाई शिवम, अभय, विनीत और एक रिश्तेदार के साथ आ गया।
आरोपियों ने तीनों बहनों को अपने घेर में खींच लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। धमकी देते हुए कहा कि बड़ी निशानेबाज बनती हो। तीनों के साथ कोलकाता जैसी घटना करेंगे। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस घटना में तीनों बहनें घायल हो गईं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव में पहुंची और जांच पड़तााल की। इसके बाद पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
00
पुलिस ने पीड़ित बहनों का कराया मेडिकल
घटना में राष्ट्रीय निशानेबाज और उनकी एक बहन घायल हो गई थी। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया। मंगलवार को पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की, तब पुलिस पीड़ित बहनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया। अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
00
पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
मझोला थाने की पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। इसके अलावा पुलिस ने गांव में जाकर घटना की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि जांच पड़ताल में नाले को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें