फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फायरिंग करने का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
​बिलारी ​थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तमंचे से फायरिंग का आरोपी-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस ने अपने एक रिश्तेदार पर फायरिंग करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर के मोहल्ला कोरियान निवासी रितिक ने बुधवार दोपहर थाने में अपने मोहल्ले के ही नानू उर्फ विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रितिक ने आरोप लगाया था कि मंगलवार देर रात साढ़े दस बजे नानू उर्फ विपिन ने रंजिश चलते उसे निशाना बनाते हुए 315 बोर के तमंचे से फायरिंग की। किसी वजह से फायर उसे नहीं लग पाया और वह बाल बाल बच गया बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाने की कस्बा चौकी पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आरोपी नानू उर्फ विपिन को उसके घर से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पता चला है कि पीड़ित रितिक और आरोपी नानू आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें