फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में छात्रा की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के पीतल बस्ती स्थित पार्क में बैठे बीफार्मा छात्र अंशुमन प्रताप सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार के लोगों ने चार युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सोमवार शाम का है।
विज्ञापन

मूलरूप से मूंढापांडे के महमूदपुर सुल्तानपुर निवासी विश्व प्रताप सिंह का परिवार कटघर के पीतल बस्ती में टंकी के पास रहता है। विष्णु प्रताप सिंह की गांव में खेतीबाड़ी है और यहां रहकर वह मैगजीन चलाते हैं। इसके अलावा उनके टेंपो भी चलते हैं। विश्व प्रताप का छोटा बेटा अंशुमन प्रताप सिंह उर्फ काका टीएमयू से बीफार्मा में कर रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि आस पड़ोस के लोग परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अंशुमन सोमवार शाम करीब सवा सात बजे टंकी वाले पार्क में बैठा था। यहां अन्य युवक भी बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने अंशुमन को सीने में हथियार सटाकर गोली मारकर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो गोली मारने वाले भाग गए। सूचना मिलने पर अंशुमन के परिजन और अन्य लोग भी आ गए और घायल अंशुमन को टेंपो से लेकर साईं अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि परिवार के लोग चार युवकों पर गोली मारने का आरोप लगा रह हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें