ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। नगर के वार्ड 10 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद का कर्मचारी है। उसकी पत्नी बबीता बीमार रहती है जिसका वह इलाज करा रहा है लेकिन उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं है। उसका आरोप है कि मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पर आए और उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसे जांच का आश्वासन देकर वहां से भेज दिया।
फोटो 5 नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार