मुरादाबाद। तीन माह पहले संपन्न हुए निकायों के मतदाता पुनरीक्षण के दौैरान जिले के सभी 11 निकायों के मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 9.36 लाख से अधिक पहुंच गई थी। अब शासन के निर्देश पर फिर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य फिर से शुरू हो गया। दावा, आपत्ति के साथ नये मतदाता बनने के लिए शनिवार से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च तक जारी रहेगी। मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान मतदान केंद्रों पर जानकारी करने पहुंचे लोगों व राजनीतिक दलों की शुरू हुई सक्रियता को देखते हुए मतदाताओं की संख्या में इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है।
जिले में कुल 11 नगरीय निकाय हैं। जिनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी निकायों में 243 वार्ड हैं। वर्ष 2017 में हुए नगर निकायों के चुनावों में इन सभी निकायों में कुल 851924 मतदाता रहे। कुछ माह पहले निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मतदाता पुनरीक्षण का काम किया गया। बीएलओ ने मतदाता सूचियों को सत्यापन किया। 31 अक्तूबर 2022 में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया तो परिवर्धन, संशोधन और अपमार्जन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 910326 हो गई। इसके प्रकाशन क बाद दावा, आपत्ति और अपमार्जन के लिए समय दिया गया था। जिसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 936492 हो गई थी। अब एक बार फिर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का समय मिल गया है। इससे इस मतदाता संख्या का बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।ऑनलाइन कर सकते यह कार्य
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गई है। जो 17 मार्च तक जारी रहेगी। मतदाता अपना नाम सम्मलित किए जाने के लिए इस अवधि में आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में यदि मतदाता सूची में अंकित कोई मतदाता सामान्यत: जिस वार्ड का निवासी है तो उसका नाम उस वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित न होकर किसी अन्य वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित हो गया है तो उसके नाम को उससे संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकता है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय, नगरीय निकायों के संबंधित मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं।
नगरीय निकायों में अब तक मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम वार्डों की संख्या वर्ष 2017 में मतदाता संख्या पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2022 में मतदाता संख्या
नगर निगम मुरादाबाद 70 623160 664609नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 15 23572 25407
नगर पंचायत पाकबड़ा 18 28505 34430
नगर पंचायत अगवानपुर 15 20129 27105
नगर पंचायत कांठ 17 24538 26751
नगर पंचायत उमरीकलां 13 12807 14345
नगर पालिका परिषद बिलारी 25 34694 40910नगर पंचायत कुंदरकी 15 23690 28052
नगर पंचायत महमूदपुर माफी 15 14668 21933नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 25 33944 38616
नगर पंचायत ढकिया 15 12217 14284------------------------------------------------------------------------------------
योग: 243 581924 936452