कांठ। छजलैट के गांव मथाना के मुख्य रास्ते में एक वर्ग की धर्मशाला के सामने पिछले कई दिन से रास्ते में नाली का पानी और कीचड़ फैला हुआ है। इसे लेकर मोहल्लेवासियों का कहना था कि एक तो यह गांव का प्रमुख रास्ता तो वहीं धर्मशाला भी है। लोकेंद्र, जगजीवन और हरपाल आदि ने सफाई कराए जाने की मांग की है।