फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सांसद रुचि वीरा ने शरीफ नगर की बिजली समस्या को उठाया

Wed, 09 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सपा सांसद रुचि वीरा ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शरीफ नगर की विद्युत समस्या का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

पिछले दिनों सांसद क्षेत्र के दौरे पर आईं थीं। तब शरीफ नगर के लोगों ने विद्युत समस्या के निराकरण की मांग की थी। मुरादाबाद में हुई समिति की बैठक में सांसद ने इस समस्या को उठाया। उनके क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता तोहिद अहमद ने बताया कि सांसद ने बैठक में शरीफ नगर की विद्युत समस्या को प्रमुखता से उठाया है। सांसद ने कहा है कि दारापुर विद्युत उपकेंद्र से शरीफ नगर की दूरी सिर्फ डेढ़ किमी है लेकिन इस गांव को विद्युत आपूर्ति के लिए 12 किमी लंबी विद्युत लाइन से आपूर्ति की जा रही है। इससे शरीफ नगर के लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सांसद के इस मुद्दे को उठाने से शरीफ नगर के लोगों को उम्मीद है कि उनकी दारापुर विद्युत उपकेंद्र से अलग फीडर बनाकर सुचारू विद्युत आपूर्ति की मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें