फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सावन में निर्यात से जुड़े वाहनों के आवाजाही की छूट दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने पुलिस लाइन में निर्यातकों के साथ बैठक की, जिसमें यातायात से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस), मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई चर्चा में कांवड़ यात्रा के समय फैक्टरियों से आईसीडी तक कंटेनर की आवाजाही की योजना पर चर्चा की गई। निर्यातकों ने एसपी ट्रैफिक से सावन में निर्यात से जुड़े ट्रक और टेंपो को शहर में आवागमन की छूट देने की मांग की।
एसपी ट्रैफिक ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान यस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल, महासचिव पुनीत आर्य, एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल, अध्यक्ष नवेद उर रहमान, सनत कोठीवाल, लघु उद्योग भारती के गौरव ओहरी, रचित अग्रवाल, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें