फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कांठ-अमरोहा मार्ग पर सांकेतिक रूप से जाम लगा दिया। पुलिस के लाख समझाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब एक घंटे के बाद जाम को खोला गया। कांठ थाना क्षेत्र के गांव देहरी जुम्मन का रहने वाला नवनीत कुमार (20) पुत्र तेजपाल सिंह मंगलवार की रात बाइक द्वारा उमरी कलां चौराहा पर किसी काम आया था, वह वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह कांठ-अमरोहा मार्ग पर पड़ने वाले क्षेत्र के ही गांव शाहूपुर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कांठ-अमरोहा मार्ग को सांकेतिक रूप से जाम कर दिया। सूचना पर कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन और ग्रामीण कार्रवाई और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रिजवान पुत्र फुरकान निवासी शाहूपुरा थाना कांठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें