फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में घर में कुछ लोगों ने घुसकर मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव आंबेडकर नगर भोला नगरी निवासी चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे उसका छोटा भाई दीपक घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी परमजीत और कपिल की बाइक खड़ी थीं। दीपक ने दोनों से बाइक रास्ते से हटाने को कहा तो दोनों गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। दीपक भाग कर किसी तरह घर में घुस गया। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर दीपक को बेरहमी से पीटा। मां सावित्री ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें