फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात घंटे में निपटाए 1.76 लाख से ज्यादा मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अलग-अलग अदालतों में वर्षों से चल रहे एक लाख 76 हजार से ज्यादा मुकदमे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सात घंटे में निपटा दिए गए। न्यायाधीशों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर इन मुकदमों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद अलग-अलग अदालतों से संबंधित मामलों की न्यायाधीशों ने सुनवाई की। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 16 हजार 617 शमन योग्य वादों का निस्तारण किया गया। आरोपियों पर 6,44,530 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वैवाहिक एवं भरण पोषण संबंधी 10 मामलों का निस्तारण परिवार न्यायालय द्वारा कराया गया।
उत्तराधिकार के दो मामले निस्तारित कर 23 लाख 52 हजार 890 रुपये के प्रमाणपत्र जारी किए गए। लेबर एक्ट, बाट माप अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों का भी निस्तारण किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित 32 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों व उनके परिजनों को 5 करोड़ 25 लाख 75 हजार रुपये देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न बैंकों एवं बीएसएनएल के ऋण संबंधी 402 मामलों का निस्तारण करते हुए 3 करोड़ 58 लाख 49 हजार 332 की वसूली गई। शनिवार शाम पांच बजे तक चली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों से संबंधित एक लाख 76 हजार 135 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला जज एवं विधिक प्राधिकरण की सचिव किरन बाला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे न्यायालयों पर भी मुकदमों का बोझ कम हुआ है। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद मलिक, पीठासीन अधिकारी संजय सिंह, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमृता शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें