फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमान से ज्यादा बरसीं काली घटाएं, हुई 37.8 मिली मीटर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगस्त के आखिर में मानसून मेहरबान हो गया है। लगातार हो रही बारिश से पिछले दिनों किया गया इंतजार पूरा हो रहा है। गुरुवार को भी उम्मीद से अधिक बारिश हुई। दिनभर में 37.8 मिली मीटर बारिश हुई है, जबकि अनुमान 20 मिलीमीटर बारिश का था। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक बूंदाबांदी के बाद फिर मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बंगला की खाड़ी में कम दबाव का प्रभाव बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात की तरफ से आने वाली हवाओं में भी नमी थी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों के प्रभाव की वजह से मानसून ज्यादा सक्रिय हो रहा है। इसी को देखते हुए अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया था। इन्हीं बादलों की वजह से पश्चिम के सभी स्थानों पर बारिश हो रही है। अब शुक्रवार और शनिवार को कम बारिश है। इसके बाद फिर मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी। दिनभर इसी तरह का मौसम रहा। दोपहर करीब तीन बजते-बजते आसमान में काली घटाएं घिरने लगीं। चार बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। हवा की गति धीमी होने की वजह से भारी बारिश हुई। करीब एक घंटे तक खूब बारिश होने के बाद भी रिमझिम बारिश होती रही। देर रात तक आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुहब के समय वातावरण में नमी 96 फीसदी थी, जो शाम को बारिश की वजह से 98 फीसदी दर्ज की गई। सुबह के समय बारिश .8 मिली मीटर हुई, जबकि शाम को 37 मिली मीटर बारिश दर्ज की गर्ई। दिनभर में बारिश 37.8 मिली मीटर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें