फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपी लीग में मुरादाबाद के शिवा का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में मुरादाबाद के गेंदबाज शिवा सिंह ने कमाल दिखाया है। शिवा सिंह काशी रुद्रा टीम का हिस्सा हैं। सोमवार को कानपुर के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने घातक गेंदबाजी की। चार ओवर में 11 रन देकर उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। एक ही ओवर में कानपुर के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी व अक्षदीप नाथ को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन

तीसरा विकेट भी उन्हें मिल जाता लेकिन फील्डर ने कैच छोड़ दी। शिवा को उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट इकॉनामी बॉलर, मैन ऑफ द मैच और टैंगी मूमेंट पुरस्कार दिया गया। शिवा के पिता अजीत सिंह ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि शिवा के छोटे भाई पर्व सिंह भी काशी रुद्रा टीम का हिस्सा हैं लेकिन चोटिल होने के कारण मैदान में नहीं उतर सके हैं। शिवा के प्रदर्शन को यूपीसीए के निदेशक व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें