फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में शुरू हुईं सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। मुरादाबाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई हैं। इसके लिए जनपद में दस केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 4288 विद्यार्थी पंजीकृत है। परीक्षा केंद्र प्रभारियों का कहना है कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को मास्क लगाने के अलावा सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया है। आठ से 13 जनवरी तक होने वाली सुधार परीक्षाओं का दो पालियों के लिए दस कॉलेजों परीक्षा केंद्र एमएच कॉलेज को बनाया गया है, जबकि हिंदू कॉलेज में सबसे अधिक 1273 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पाली सुबह 11 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली दोपहर डेढ़ से दोपहर तीन बजे तक होगी। में आयोजन किया जाएगा। पहली केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कमरों में विद्यार्थियों को दो-दो गज की दूरी पर बैठाया गया है। इसके अलावा धर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा में ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी बिना मास्क के आएंगे, उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें