फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांठ थाना क्षेत्र के उमरी चौराहा निवासी राजेश कुमार मजदूरी करता था। वह अपने तहेरे भाई राजकुमार को साथ लेकर छजलैट के तेलीपुरा गांव जा रहा था। मथाना के पास पहुंचा तभी डीसीएम ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवको को आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजेश की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें