फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गोकशी में जेल गए विहिप बजरंग दल के नेता, कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

Sat, 03 Feb 2024 01:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में गोकशी के आरोप में जेल भेजे गए मोनू बिश्नाई के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इसके बाद कलक्टेट की तरफ बढ़ने लगे। आक्रोशित लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकशी के आरोप में जेल भेजे गए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेता मोनू बिश्नोई के समर्थन में शनिवार को कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। आंबेडकर पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट की तरफ कूच किया। पुलिस ने उन्हें आंबेडकर गेट पर ही उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


इससे गुस्साए प्रदर्शनकारी ने सड़क पर बैठकर जाम लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहा। गोकशी के आरोप में मोनू बिश्नोई समेत 4 लोगों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित है।



आक्रोशित कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर आंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने मोनू बिश्नोई के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर और एसएचओ सिविल लाइन आरपी शर्मा, एसएचओ मुगलपुरा मनोज कुमार समेत पांचों थानों की फोर्स तैनात रही। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें