सिपाहियों हमले की घटना को छिपाती रही पुलिस
डहरा में बृहस्पतिवार की रात सिपाही विजय कुमार और सर्वेश कुमार पर जानलेवा हमला किया था। एक सिपाही की हालत अब भी गंभीर बनी हुई बावजूद पुलिस इसके इस घटना को छिपाती रही है। जबकि घटना डहरा चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई थी।
देर रात तक ही कांठ थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया था। बावजूद इसके घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों सिपाही कच्ची शराब की बिक्री की सूचना पर गांव पहुंचे थे।
इसी दौरान उनका हमला कर दिया गया था। सिपाही विजय कुमार की तहरीर पर कांठ पुलिस ने रात में की 11:50 बजे दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट सहित आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन शुक्रवार को भी पूरा दिन इस मामले को छिपाती रही।
शुक्रवार शाम तक उमरी कलां डहरा चौकी प्रभारी और कांठ थाना प्रभारी इस तरह की घटना होने की जानकारी से इन्कार करते रहे। शुक्रवार शाम पुलिस कर्मियों पर हमले की जानकारी क्षेत्र में फैल गई गई थी।
आरोपियों के परिवार के व्यक्ति को पहले पकड़ चुकी है पुलिस
कांठ क्षेत्र के गांव डेहरा में जिन लोगों ने चौकी के दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला और मारपीट की है, उन लोगों के परिवार के ही वीर सिंह पुत्र खेम सिंह को कांठ पुलिस ने 28 जनवरी 2024 को कच्ची शराब बनाते हुए 10 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया था।
उसके साथ धारा 60 (2) में उपनिरीक्षक सुमित कुमार के द्वारा कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वीर सिंह को जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन के बाद वह रिहा होकर भी आ गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने यही बात करते हुए दोनों सिपाहियों के साथ मारपीट की है कि पुलिस ने वीर सिंह को जेल भेज दिया था।
हेड कांस्टेबल ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
कांठ थाना क्षेत्र के गांव डहरा में गश्त के दौरान डेहरा चौकी के सिपाहियों से मारपीट और उन पर जान लेवा हमला करने के आरोप में हेड कांस्टेबिल विजय कुमार की ओर से मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना, देशराज, जीवन, अंकित, ऊषा, निपेंद्र और रतिया के खिलाफ धारा 307, 149, 147, 333, 353, 504 और 506 सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाइक छोड़कर भाग दोनों सिपाही
डहरा में जिन सिपाहियों विजय कुमार और सर्वेश कुमार के साथ एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट और उन पर जानलेवा किया है, इन आरोपियों से बचने के चक्कर में दोनों सिपाही अपनी बाइक को भी मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना के घर के सामने छोड़कर भागना पड़ा। बताया गया है कि बाइक सिपाही सर्वेश कुमार की है।