फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : बाइक सवार तीन दोस्तों की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, सड़क हादसे में दो की मौत... तीसरा घायल

Sun, 04 Aug 2024 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सैफनी के विचपुरी मौड़ पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में शाहनवाज और दिनेश की मौत हो गई। सचिन को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी शाहनवाज (22), कुशीनगर के हरिहरपुर गांव निवासी दिनेश (25) और मुरादबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के अहलदापुर गांव निवासी सचिन एक बाइक पर सवार होकर सिसौना आ रहे थे। सैफनी के विचपुरी मौड़ पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

विज्ञापन


हादसे में शाहनवाज और दिनेश की मौत हो गई। सचिन को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है। दरअसल तीनों बाइक सवार बिलारी क्षेत्र में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार तीनों रविवार को छुट्टी मनाने के लिए सिसौना गांव आ रहे थे।

आते समय बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से शाहनवाज और दिनेश को शाहबाद सीएचसी में भेजा। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को देखकर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं मौके से घायल सचिन को निजी एंबुलेंस के माध्यम से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही थी। अचानक इस मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ था। सीएचसी में ही शाहनवाज के मां और पिता रो बिलख रहे थे। वहीं दिनेश के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।  

तीन माह बाद शाहनवाज की होने वाली थी शादी
शाहबाद। हादसे में मृत शाहनवाज का रिश्ता सैफनी के छितौनी से लगा हुआ था। परिवार के लोग लड़की को भी अपना आए थे। तीन माह के बाद शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। इन तैयारी के बीच शाहनवाज की मौत ने परिवार को झंकझोर दिया। मृतक के माता-पिता बेटे की शादी का बयान कर-करके रो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें