फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

Sun, 01 Jan 2023 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस के अनुसार महिला ने 16 नवंबर को कटघर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने उसे काफी समय तक प्रताड़ित किया। इस बीच उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद  के कटघर पुलिस ने तीन तलाक देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला ने 16 नवंबर को कटघर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने उसे काफी समय तक प्रताड़ित किया। इस बीच उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन


शिकायत करने पर पति ने उसे धमकी देने के बाद तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की विवेचना की। शनिवार को थाने की महिला उप निरीक्षक मीनू चौधरी ने संभल जिले के भूंड़ा मंडी के पास रहने वाले आरोपी पति फैजान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें