मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के निर्माण को लेकर दोनों विभाग भिड़े
मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा जाने वाली एनएच 734 के 18 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने लोनिवि को जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए एनएचएआई ने लोनिवि को सात करोड़ रुपये दिया था। अभी भी टू लेन की सड़क जर्जर हालत में है। एनएचएआई इसी कारण उसे अपने अधीन नहीं लेना चाहता है। दोनों विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। विवाद का मामला मंडलायुक्त तक पहुंच गया है।